नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मतदाता के प्रति जागरूक


उत्तरकाशी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के नुक्कड़ नाटक दल ’जन आस्था मंच’ द्वारा विकासखंड नौगांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलाकारों ने गीत, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ का सहयोग करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!