डीएम ने की जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में आधार सेवाओं की समीक्षा

उत्तरकाशी। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आधार नामांकन, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, राज्य सत्यापन पोर्टल तथा आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
यूआईडीएआई देहरादून के प्रोजेक्ट मैनेजर मनु त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 38 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं। जिलाधिकारी ने 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित करने और विभागीय समन्वय बढ़ाने को कहा गया। बैठक में आधार सेवाओं के विस्तार, दस्तावेज अपडेट और जनजागरूकता गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
