हत्या के मामले में फरार दो 20-20 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार के इनामी अभियुक्त मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद आसिफ को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने 24 मई को राजपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में मामूली विवाद के दौरान लोहे की सरिया से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामफल ऋषि की उपचार के दौरान 11 जून को मृत्यु हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ी गई।
घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार थे। एसएसपी देहरादून ने उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को सहारनपुर के सरदाहेड़ी गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने विवाद और हमले की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो लोहे की सरिया भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!