हत्या के प्रयास मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार


देहरादून। दून पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी एकलव्य (22) निवासी सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 मई को प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में एकलव्य और समीर त्यागी का नाम सामने आया था। दोनों के फरार रहने पर एसएसपी ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एकलव्य को डाको वाली रोड से गिरफ्तार किया। मामले में अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!