ब्राह्मण समाज को एकजुट करना ‘परशुराम वंशज’ अभियान का लक्ष्य


देहरादून। परशुराम वंशज अभियान के तहत देशभर में जनसंपर्क कर रहे पंडित शुभम शर्मा का देहरादून पहुंचने पर उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर संवाद और जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने इसे पूर्णतः गैर-राजनीतिक पहल बताते हुए समाज के लोगों से अपने अधिकारों और स्वाभिमान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महासंघ के महासचिव डॉ. वी.डी. शर्मा सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए सामाजिक एकता और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!