स्वास्थ्य शिविर में हुई सैकड़ों ग्रामीणों की जांच


उत्तरकाशी। स्वास्थ्य विभाग ने पिंडकी, मदेश सहित कई गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। शिविरों में ग्रामीणों की बुखार, शुगर और रक्तचाप संबंधी जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती भीतरी गांव में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर 120 मरीजों की जांच की गई। वहीं 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत नागणगांव/थान में आयोजित शिविर में 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!