केंद्रीय मंत्री ने केदारनगर मंडल में कार्यकर्ताओं से किया जनसंवाद


देहरादून। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धर्मपुर विधानसभा के केदारनगर मंडल में विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, गोरखा समाज, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर विकसित भारत के संकल्प तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे। टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!