प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण


रुद्रप्रयाग। विकासखंड सभागार जखोली में शनिवार को आयोजित जनकल्याण शिविर एवं संवाद कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनता की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई। प्रभारी मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय जैसी समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!