सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के प्रति किया जागरूक


देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ष्सड़क सुरक्षा जीवन रक्षाष् अभियान के अंतर्गत घंटाघर चौक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव सीमा डुँगराकोटी ने लोगों को यातायात नियमों का पालन, ओवरस्पीड और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। यातायात निरीक्षक समरवीर सिंह रावत ने दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन आवर’ में घायल को अस्पताल पहुंचाने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया। अभियान के तहत 200 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!