भक्तोवाली झबरेड़ा में सरकारी भूमि से ध्वस्त की अवैध मजार

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने एक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भक्तोवाली-सहारनपुर रोड स्थित अवैध मजार को ध्वस्त किया। प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अभियान संपन्न कराया गया।
