वाहन में आगजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

टिहरी। पुलिस ने वाहन में आगजनी और अभद्र व्यवहार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चंबा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्यों, पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की। मामला 30 मई 2026 का है, जब नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी की स्कूटी को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने दीपक सिंह नेगी और पवन सेमवाल को 10 जून को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
