जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में हुआ स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर मंथन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय की संचालक मंडल चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सालय की वित्तीय स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विकास कार्यों और वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिकित्सालय प्रबंधन समिति को विभिन्न स्रोतों से 2.31 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3.14 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार किया गया है। इसमें मरीजों की सुविधाओं में सुधार, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव, दवाइयों की खरीद, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अधोसंरचना विकास से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। बैठक में ऑक्सीजन प्लांट के संचालन, तकनीकी कार्मिकों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!