देवप्रयाग में खाई में गिरे दो युवकों का सफल रेस्क्यू


देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र में पाली पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे तथा दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19) और हर्ष कुशवाहा (21), निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक रेस्क्यू के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयास से संभावित बड़ी जनहानि टल गई। पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!