युवक हत्या प्रकरण की हो रही निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके जांच

टिहरी। जिले के थाना लंबगांव क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। 10 जून को फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। टिहरी पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की है।
