शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। उत्तराखंड में हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण के विरोध में सुराज सेवा दल ने शनिवार को हरिद्वार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से रानीपुर मोड़ से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक ष्युवा न्याय यात्राष् निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य बार-बार होने वाले पेपर लीक से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय स्तर पर नैतिक जिम्मेदारी तय की जा सकती है तो उत्तराखंड में भी लगातार सामने आ रहे मामलों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक लाखों युवाओं के सपनों पर सीधा आघात है और पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। यात्रा में सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, अमित अग्रवाल, राजेश थापा, कावेरी जोशी, पूजा नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!