जियो टावर पार्ट्स चोरी मामले का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जियो टावर के पार्ट्स चोरी के एक पुराने मामले का सफल खुलासा किया है। वर्ष 2025 में दर्ज इस मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में गठित टीम ने 10 जून 2026 को वांछित अभियुक्त नरोत्तम (39), निवासी मीरगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) को खाण्डूसैंण क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जियो टावर से चोरी किए गए पार्ट्स बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
