चमोली में ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना और मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने शेष विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने तथा युवाओं को उद्यमिता और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत 14,638 आवासों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। वहीं रीप परियोजना के अंतर्गत 48 सामुदायिक स्तरीय महासंघों से जुड़े 4,121 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 22 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने आजीविका संवर्धन और ग्रामीण उद्यमों को मजबूत बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!