आयुर्वेदिक पंचकर्म से कोक्सीडीनिया रोग में मिली राहत


नई टिहरी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 65 वर्षीय भरोषी देवी का कोक्सीडीनिया (टेल बोन दर्द) रोग का सफल उपचार किया गया। लंबे समय से कमर के निचले हिस्से में दर्द और जकड़न से पीड़ित महिला को आयुर्वेदिक परामर्श के बाद पंचकर्म चिकित्सा, योग, स्ट्रेचिंग व्यायाम और औषधियों के माध्यम से उपचार दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद रावत ने बताया कि यह समस्या वात दोष के असंतुलन से जुड़ी मानी जाती है। उपचार के बाद मरीज को दर्द में उल्लेखनीय राहत मिली। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा से साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में भी लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!