नगर पालिका नरेंद्रनगर चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

टिहरी। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल मतदान सुनिश्चित करने के लिए टिहरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह भंडारी पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
