पुलिस ने 24 घंटे में किया बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी दबोचे


टिहरी। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर थाना घनसाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 7 जून की रात चम्पुवा मंदिर के पास एक दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और दो घायल युवक मिले थे, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिलने पर जांच में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन चोरी की थी और दोनों युवक ही घटना में शामिल थे। अस्पताल से फरार होने के बाद पुलिस ने सघन तलाश अभियान चलाकर अनुज सिंह राणा और साहिल सिंह को चमियाला रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!