विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


टिहरी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करेंगे और प्रत्येक परिवार तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्रारूप निर्वाचक नामावली 14 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि दावे एवं आपत्तियां 13 अगस्त तक दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से अभियान के सफल संचालन में सहयोग और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!