सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है एचपीवी टीकाकरण

चमोली। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं में बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चला रहा है। प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित आयु में बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर लगाया गया टीका इस बीमारी के जोखिम को काफी कम कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन को सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बताया है।
