नगर पालिका नरेंद्रनगर चुनाव की तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा


टिहरी। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के साथ मतदान प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मतदान सामग्री का वितरण कर पोलिंग पार्टियों को उनके केंद्रों के लिए रवाना किया गया। एडीएम ने आठ मतदान बूथों, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, रैम्प, शौचालय और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!