ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने नई टिहरी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई मशीनों के भंडारण, रिकॉर्ड संधारण, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम और विभिन्न ब्लॉकों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में चल रहे मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
