ऊखीमठ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

चमोली। केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ऊखीमठ बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 116 पव्वे और 28 अद्धे बरामद किए गए।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
