चारधाम यात्रा मार्गों पर ओवरचार्जिंग रोकने के लिए सख्त निर्देश


चमोली। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों से अधिक वसूली रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी दुकानों, होटल-ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने तथा एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मंडलायुक्त ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपलिंग अभियान तेज करने और निरीक्षणों को अधिक सघन बनाने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैंपों में अधिक मूल्य वसूली की शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के हितों, उपभोक्ता अधिकारों और खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमित प्रवर्तन अभियान चलाकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!