चारधाम यात्रा मार्ग के पुनर्स्थापना कार्यों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण


टिहरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जनपद में गस्ती बैंड के समीप एनएच-707ए तथा कैम्पटी-चंबा मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त चारधाम यात्रा मार्ग के पुनर्स्थापना एवं सड़क ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने को कहा। गणेश जोशी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी है तथा यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!