जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय, निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी तथा शासन स्तर पर लंबित मामलों के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी घोषणा अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिन मामलों में शासन स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजने तथा निर्माणाधीन कार्यों का नियमित निरीक्षण कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में विभागों को आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियां बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि 4 जुलाई 2021 से अब तक मुख्यमंत्री द्वारा की गई 166 घोषणाओं में से 101 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!