निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर दिया जोर


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कोतवाली नरेंद्रनगर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय और फायर सर्विस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा अभिलेखों के रख-रखाव और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और शिकायतों की समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता तथा शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। फायर सर्विस कार्यालय में अग्निशमन वाहनों, उपकरणों और आपदा प्रबंधन संसाधनों की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने आगामी वर्षाकाल को देखते हुए सभी संसाधनों को पूर्णतः क्रियाशील रखने पर जोर देते हुए पुलिसिंग और जनसेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!