रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गो पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित


देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर देहरादून पुलिस लगातार सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान यात्रा के लिए आने वाले वाहनों को आईडीपीएल क्षेत्र स्थित पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्क कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून पुलिस ष्सुरक्षित एवं सुचारु चारधाम यात्राष् के संकल्प के साथ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा में निरंतर जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!