देहरादून पुलिस ने 8 घंटे के भीतर नाबालिग को किया सकुशल बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को दून पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 6 जून को एक महिला ने कोतवाली पटेलनगर में अपनी पुत्री के घर से सामान लेने के लिए निकलने के बाद वापस न लौटने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को बालिका की तलाश में लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा रिश्तेदारों, पड़ोसियों और सहेलियों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 7 जून को आशारोड़ी क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। नाबालिग की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल जयपाल शामिल रहे।