श्रीनगर में 4.94 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को 4.94 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नर्सरी रोड स्थित रेलवे पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद होने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत और आर्थिक तंगी के कारण इस अवैध कारोबार में शामिल होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!