57 कार्मिकों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उत्तरकाशी और 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ मनेरा के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड कार्यालय चिन्यालीसौड़ में एक दिवसीय आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 57 कार्मिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एनडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक अरुण कुमार और आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, सैटेलाइट फोन संचालन और स्ट्रेचर निर्माण सहित आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रणवीर सिंह और खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!