पूर्व विधायक ने जनसंपर्क कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विजयपाल सिंह सजवाण ने गाजणा क्षेत्र के कमद, ल्वारखा और न्यूगांव गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और विकास से जुड़े मुद्दे सुने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
भ्रमण के दौरान सजवाण न्यूगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए और जाख जगन्नाथ देवता के प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!