जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण, जनगणना और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी


रुद्रप्रयाग। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), जनगणना और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है तथा दूसरे चरण का संचालन सितंबर 2026 और फरवरी 2027 में किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
केदारनाथ यात्रा के संबंध में उन्होंने बताया कि 5 जून तक 11.05 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। लगभग 48 हजार यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ लिया है, जबकि 75 मरीजों का हेली रेस्क्यू किया गया। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है तथा मानसून को देखते हुए विशेष तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!