टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

पौड़ी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने विकासखंड रिखणीखाल के उमेदुबाखल, जुई, चनियालीडोबर और बडियारगांव में जागरूकता एवं एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।
एसटीएस महेंद्र ने बताया कि टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और समय पर जांच व नियमित दवा सेवन से इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और उपचार बीच में न छोड़ने की अपील की। शिविर के दौरान 112 लोगों की टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई, जबकि संदिग्ध पाए गए 9 लोगों के स्पूटम सैंपल जांच के लिए लिए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
