हुक्काबाजी करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की कार्रवाई


रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत माणा क्षेत्र के पास सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते हुए हरियाणा के दो युवकों को थाना बद्रीनाथ पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने युवकों को भविष्य में धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए आस्था और धार्मिक मर्यादा का सम्मान करने की शपथ दिलाई। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया कि धाम क्षेत्र में नशाखोरी, हुड़दंग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!