विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण


हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के नेतृत्व में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अमलतास, कचनार, आम, नीम, मौलसरी एवं पिलखन के पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ. जग्गा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पृथ्वी को हरित एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!