मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपाईयों ने किया मंथन


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में मंगलवार को 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री नेहा जोशी उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं संजीव चौधरी ने किया।
नेहा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश से मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, महिला सशक्तिकरण, तीन तलाक उन्मूलन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने ’ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद और बाहरी चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से संगठन बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
कार्यशाला में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, निपेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!