होटल में अवैध रूप से शराब परोसने पर संचालक गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। नशामुक्त जनपद अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान खंडाह पुल के पास स्थित एक टीनशेड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि होने पर संचालक जगमोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
