काठा पीर मेले का शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा


हरिद्वार/पथरी। क्षेत्र की प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह में लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और दरगाह पर हाजिरी लगाकर अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेले के ठेकेदार ने बताया कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!