राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को बन्नू स्कूल मैदान पहुंचकर 17 जुलाई को आयोजित होने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नेताओं ने मंच व्यवस्था, बैठक, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, देहरादून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि 17 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसकी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।
