डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर 120 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल श्निशंकश् के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा, लक्सर विधानसभा की ओर से ग्राम पीपली स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एम्स ऋषिकेश की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में 120 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें 40 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से इस सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
