विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई तंबाकू छोड़ने की शपथ

उत्तरकाशी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग सत्र एवं तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. रावत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। जिला सलाहकार ज्ञानेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि तंबाकू सेवन से प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मृत्यु होती है तथा यह कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
