टीन शेड कॉलोनी में लगी आग, सामान जलकर राख


उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीछे टीन शेड कॉलोनी में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। आग में एक लकड़ी-टीन शेड और उसमें रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। टीन शेड में रहने वाले तीन परिवार सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 1रू30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!