एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा: डॉ. धन सिंह

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. रावत ने बताया कि चिटफंड योजनाओं के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों पर कानून का शिकंजा कस चुका है और अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे हजारों निवेशकों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी गंभीरता से काम कर रही है और पीड़ित निवेशकों के साथ खड़ी है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है और जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
