हिंडोलाखाल में नव निर्मित ब्लॉक भवन का लोकार्पण

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल में नव निर्मित ब्लॉक भवन का लोकार्पण विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। करीब 245.15 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और नई सुविधाओं से लोगों को प्रशासनिक व विकास संबंधी कार्यों में आसानी होगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
