पौड़ी के आरक्षी युगल किशोर ने जीता स्वर्ण पदक


पौड़ी। ड्यूटी के साथ खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पौड़ी गढ़वाल में तैनात आरक्षी युगल किशोर ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। लखनऊ में 9 से 13 मई 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में उन्होंने 40 प्लस सिंगल्स वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। देशभर की पुलिस इकाइयों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने बधाई देते हुए इसे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!