समान कार्य समान वेतन लागू होने पर कर्मचारियों में खुशी


श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किए जाने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय से लगभग 277 कर्मचारियों, जिनमें तकनीशियन, क्लर्क, नर्सिंग स्टाफ, ओटी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट शामिल हैंकृको लाभ मिलेगा। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और वित्त नियंत्रक के प्रयासों की सराहना की गई। प्राचार्य ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!