शिक्षकों को अब मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी: डॉ. धन सिंह रावत


श्रीनगर। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों की अवकाश प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ा जाएगा, जिससे शिक्षक कहीं से भी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षकों को अवकाश स्वीकृति के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल व समयबद्ध होगी। इस मॉड्यूल के माध्यम से आकस्मिक, अर्जित, चिकित्सा, मातृत्व, ऐच्छिक और बाल्य देखभाल अवकाश ऑनलाइन स्वीकृत किए जा सकेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यों को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!